Uncategorized अन्य प्रदेश ताजा खबर

चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह कर चुकी हैं आईपीएस अपर्णा कुमार

रूस के अल्‍ब्रस पर्वत पर चार अगस्‍त को तिरंगा फहराकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पुरुष और महिला वर्ग में पहली पर्वतारोही होने का गौरव उत्‍तर प्रदेश की महिला आईपीएस अपर्णा कुमार ने हासिल किया है। अपर्णा कुमार दुनिया के सात में से चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का झंडा फहरा चुकी हैं। उनका लक्ष्‍य सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहराने का है।

अपर्णा कुमार 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। पर्वतारोहण करने वाली वह यूपी पुलिस की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। सबसे पहले वह अफ्रीका के तंजानिया में स्थित किलिमंजारो की चोटी पर भारत और यूपी पुलिस का झंडा लहरा चुकी हैं। कंधों पर उत्‍तर प्रदेश के कानून व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी और मजबूत इरादे वाली अपर्णा दो बच्‍चों की मां हैं। उनके पति संजय कुमार सोनभद्र के जिलाधिकारी हैं।

अपर्णा बताती हैं कि वह कमांडेंट नाइन बटालियन में थी। बटालियन को पहले स्‍पेशल पुलिस फोर्स माना जाता था, जो भारत-तिब्‍बत सीमा पर सुरक्षा संभालती थी। उनका पर्वतारोहण इतिहास काफी गौरवशाली है। वहां काफी इक्‍वेपमेंट्स, टेंट्स वगैरह वहां थे। वहीं से मुझे पर्वतारोहण की रुचि जागी और वहीं से गंभीरता के साथ पर्वतारोहण करने के बारे में विचार आया।

इसके बाद वहीं से बेसिक और एडवांस माउंटेरियिंग कोर्स किया और कुछ चोटियों पर चढ़ाई की। इसके बाद सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का विचार आया। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो चोटी इस दिशा में पहला कदम थी। उस अभियान में हमारे साथ कनाडा, बुल्‍गारिया सहित विदेशों के करीब सात लोग गए थे। हमारे गाइड अमेरिका के जॉन हॉफ थे।

 

किलिमंजारो चोटी समुद्र तल से 19341 फीट ऊंची को उन्‍होंने 30 अगस्‍त 2014 को सुबह करीब 6 बजे फतह किया था। इसके बाद उन्‍होंने इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी कार्सेन्‍ट को फतह करने का लक्ष्‍य रखा। उन्‍होंने सात नवंबर 2014 को 4,848 मीटर की ऊंची इस चोटी को भी फतह किया। यह अभियान उन्‍होंने 30 अक्‍टूबर को शुरू किया था। इस दल में अमेरिका, कनाडा के सदस्‍य थे।

इसके अलावा वह 15 जनवरी 2015 को दक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉन्‍कागुआ को भी फतह कर चुकी हैं। यह 23 हजार फीट ऊंची चोटी है, जिसकी चढ़ाई भी काफी दुर्गम है। इसके लिए मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्‍हें रानी लक्ष्‍मीबाई पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया है। एवरेस्‍ट की चोटी पर यूपी पुलिस का झंडा फहराने का सपना है। एवरेस्ट फतह के लिए निकली अपर्णा कुमार वहां 25 अप्रैल 2015 को आए भूकंप के बाद हुए हिमस्‍खलन में बाल-बाल बच गई थीं।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।