चौहान ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के लिए अब शौर्या दलों का गठन प्रदेश के हर गांव और शहर के वार्ड में किया जाएगा। चौहान बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित शौर्या दलों के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान शौर्या दलों के गठन के संबंध में मध्यप्रदेश शासन और यूएन वूमन के बीच एमओयू किया गया। महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश के छह जिलों में शौर्या दलों का गठन किया गया था। इन दलों ने महिलाओं के प्रति भेदभाव को रोकने में प्रभावी काम किया है।
अब इन दलों का गठन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। यूएन वूमन की डा. रेबेका रिचमेन ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यों की सराहना की। जेंडर आधारित बजट की पहल करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी उपस्थित थे।