26mds71 27 09 2016

भानपुरा। ग्राम खेरखेड़ी में कुएं की सीढ़ियों पर बैठकर नहा रहे दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस दो घंटे बाद पहुंची, जब तक ग्रामीणों ने शव निकाल लिए थे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे अर्जुनसिंह उर्फ भारतसिंह (18) पिता कालूसिंह और धनराज उर्फ बंटी (15) पिता प्रहलादसिंह बकरी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गांव के पास ही स्थिम उम्मेदराम अहिर के खेत पर बने कुएं पर नहाने चले गए। दोनों सीढ़ियों पर बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण एक कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा भी कुएं में कूद गया। दोनों में से धनराज को तैरना आता था, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। पास में ही बकरी चरा रहे बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। इसके दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर दोनों के शव भानपुरा अस्पताल पहुंचाए गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।