नई दिल्ली : पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को चाहिए कि वह कालाधन की जानकारी नहीं देने पर राष्ट्र हित में दूसरे देशों के साथ समझौतों को रद्द कर दे या उसको फिर यही कदम उठाने वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार से माफी मांगनी चाहिए। उच्चतम न्यायालय में नरेन्द्र मोदी सरकार के रूख को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा ही फैसला करने के लिए संप्रग सरकार पर कलंक लगाया था। काला धन के मुद्दे पर केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि वह विदेशों में बैंक खातों में काला धन रखने वाले सभी भारतीयों के …