Skip to content
बुधवार को सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को चेन्नै से गिरफ्तार किया। कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया के लिए गलत तरीके से फॉरन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) की मंजूरी प्राप्त की। दोनों मामले 2007 के हैं। उस वक्त पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इस गिरफ्तारी के बाद स्वामी ने हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि पी चिदंबरम भी दोषी हैं और एक महीने में उनकी गिरफ्तारी होगी। स्वामी ने कहा कि इस केस में राजनीतिक दुश्मनी का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह काफी अच्छा रहा कि पीएम मोदी ने इस केस से खुद को अलग रखा और चिदंबरम समर्थकों को भी मामले में हस्तक्षेप करने से रोका।
भ्रस्टाचार की कोई सीमा नही होती उपर से कॉंग्रेस्स की सियासत और जिस निर्लजता से बयानबाजी करते है उसकी कोई नही