भाजपा नेता उमा भारती शुक्रवार शाम अचानक भोपाल पहुंचीं। झांसी में नामजदगी का पर्चा भरने के बाद उन्होंने चंदेरी और मालठोन में चुनावी सभा की। उसके बाद उन्हें ओरछा जाना था पर तबियत खराब होने के कारण उन्हें भोपाल लाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उन्हें आराम की सलाह दी है।बताया जा रहा है उन्हें तेज बुखार के साथ किडनी संबंधित समस्या भी है। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनके झांसी से चुनाव लड़ने पर भी सवाल उठ रहे हैं। भोपाल में उनके बंगले पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए हैं। कई भाजपा नेताओं ने भी उनका हाल-चाल जाना है।