इंदौर। कालिंदी कुंज में रिटायर सैन्‍य अफसर महेंद्र सिंह के घर देर रात 2 बजे करीब 12 डकैतों ने धावा बोला और लाखों रुपए के सामान ले गए। डकैतों ने सभी को उनके कमरे में ही बंद कर दिया, इसके बाद उन्‍होंने पूरे घर से सामान उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक डकैत घर के पीछे एक खिड़की से अंदर घुसे, उन्‍होंने कमरे में सो रहे महेंद्र सिंह और उनके परिवार को बंद कर दिया। सिंह के अनुसार अलमारी में रखी ज्‍वेलरी, दो आईफोन सहित लाखों रुपए का सामान डकैत ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही कनाडिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।