शादी के बाद काम पर जुटीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ आयी हैं लेटेस्ट तस्वीरें

शादी के बाद काम पर जुटीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ आयी हैं लेटेस्ट तस्वीरें

इसमें कोई संदेह नहीं प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार हैं और वो इंडिया और बॉलीवुड का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रही हैं।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से सुर्ख़ियों में हैं और निक जोनास से शादी करने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर भी प्रियंका चोपड़ा को लेकर ख़बरों का बाज़ार गर्म है। सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की शादी की तस्वीरें वाइरल हो रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई से आयी हैं।

दरअसल, शुक्रवार को प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। ज़ाहिर है शादी के बाद प्रियंका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुटी हैं। इस दौरान निक जोनास के साथ प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। आप देख सकते हैं प्रियंका इस मॉडर्न लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं।

 

गौरतलब है कि 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बड़े ही धूमधाम से शादी की। इस शादी में मुकेश अंबानी अपने परिवार संग पहुंचे थे। उसके बाद प्रियंका ने देश की राजधानी दिल्ली में एक वेडिंग रिसेप्शन का भी आयोजन किया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तक शामिल हुए थे।

बहरहाल, शुक्रवार को इस इवेंट में जब प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे तो वहां मौजूद तमाम लोगों में इस नवविवाहित जोड़ी के लिए ज़बरदस्त क्रेज़ दिखा। प्रियंका और निक ने इस दौरान फोटोग्राफरों को भी एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। इन तस्वीरों में आप प्रियंका और निक की ज़बरदस्त केमिस्ट्री देख सकते हैं।

इस इवेंट में प्रियंका को एक ग्लोबल आइकॉन के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसमें कोई संदेह नहीं प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार हैं और वो इंडिया और बॉलीवुड का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रही हैं।