1 min read

अलीबाग में शादी की सालगिरह मनाएंगी दीपिका कक्कड़

ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 22 फरवरी को अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। दीपिका और शोएब ने पिछले साल 22 फरवरी को भोपाल में काफी धूमधाम से शादी रचाई थी। ​​

दीपिका कक्कड़ के साथ शोएब इब्राहिम
एक-दूसरे के प्यार में पागल बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम 22 फरवरी को अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। शादी की पहली सालगिरह को खास बनाने के लिए यह कपल अलीबाग में है। दीपिका और शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके देखकर कोई भी दोनों के बीच कितना ज्यादा प्यार है।