वाशिंगटन। अंतरिक्षविदों ने ब्रह्मांड में ऐसी संरचना की खोज की है, जो संभवतः अब तक ज्ञात सबसे बड़ी संरचना है। वैज्ञानिकों को पांच अरब प्रकाश वर्ष आकार में फैली हुई नौ गामा रे बर्स्ट (गामा किरणों का विस्फोट से बना पुंज) की खोज की है। यह अप्रत्यक्ष रूप से आकाशगंगाओं की उपस्थिति भी दर्शाता है।

गामा रे बर्स्ट (जीआरबी) को ब्रह्मांड की सर्वाधिक प्रकाशवान घटना माना जाता है। इससे कुछ ही सेकेंड में इतनी अधिक ऊर्जा निकलती है, जितनी ऊर्जा सूर्य अपने 10 अरब वर्ष के जीवनकाल में मुक्त करता है। माना जाता है कि जीआरबी जैसी घटना ब्लैक होल के अंदर तारों के टकराने से उत्पन्न होती है।

इनसे निकलने वाले तेज प्रकाश के जरिये अंतरिक्षविज्ञानियों को दूरस्थ आकाशगंगाओं की स्थिति जानने और उनका नक्शा तैयार करने में सहायता मिलती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो इससे ब्रह्माांड को लेकर पहले से स्थापित कई सिद्धांतों पर सवालिया निशान लग जाएगा।