ताजा खबर बिहार

बिहार चुनाव : 50 सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग जारी

पटना। बिहार चुनावों के तीसरे चरण में आज राज्य की 50 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी, हालांकि नक्सल प्रभावित जिलों में चार बजे तक ही मतदान होगा।

इससे पूर्व मंगलवार को नेताओं ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। तीसरे चरण के महासमर में 808 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बूथों पर मुकम्मल इंतजाम किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. लक्ष्मणन ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

किसी तरह की असुविधा की स्थिति में कोई भी मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तक के नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। आयोग ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

1. नंदकिशोर यादव, नेता प्रतिपक्ष (पटना साहिब सीट) 2. श्याम रजक, खाद्य आपूर्ति मंत्री (फुलवारी सीट) 3. अनंत सिंह (मोकामा) 4. अमरेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष विधानसभा (आरा) 5. गौतम सिंह (मांझी) 6. रणधीर सिंह (छपरा) 7. ददन सिंह (डुमरांव) 8. विवेक ठाकुर (ब्रह्मपुर) 9. हरिनारायण सिंह (हरनौत) 10. सत्यदेव आर्या (राजगीर) 11. श्रवण कुमार, मंत्री (नालंदा) 12. डा. सुनील (बिहारशरीफ) 13. तेजस्वी यादव (राघोपुर) 14. सतीश कुमार (राघोपुर) 15. तेजप्रताप यादव (महुआ) 16. मुन्ना शुक्ला (लालगंज)

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।