अन्य प्रदेश ताजा खबर दिल्ली देश

एअरलिफ्ट देखने पहुंचे सीएम केजरीवाल, लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविं केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उस समय झेंप गए जब कुछ मोदी समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरु कर दिए।
आपको बता दें रविवार शाम को केजरीवाल और सिसोदिया गाजियाबाद के एक मॉल में हाल ही में आई अक्षय कुमार और नरमीत कौर स्टारर ‘एअरलिफ्ट’ फिल्म देखनें पहुंचे थे।
जैसे ही मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री गाजियाबाद के एक मॉल में पहुंचे वहां लोगों ने शुरुआत में उनके साथ सेल्फी ली। लेकिन जब मूवी देखने के बाद दोनों बहार निकले तो नजारा बदल गया। कुछ युवा उनके सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे। दोनों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और उनके साथ आई सिक्योरिटी ने दोनों को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.