अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरों और डंडों से हमला, बाल-बाल बचे
1 min read

अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरों और डंडों से हमला, बाल-बाल बचे

लुधियाना। लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर सोमवार को कुछ लोगों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस हमले में केजरीवाल की कार का सामने का शीशा टूट गया। हालांकि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह सुरक्षति हैं लेकिन वह आज ही वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आप हमारा आत्मविश्वास नहीं तोड़ सकते-
इस हमले की जानकारी केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके दी है। ट्वीट में मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि कांग्रेस और अकाली दल उनसे डरे हुए हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि वे उनका आत्मविश्वास नहीं तोड़ सकते।