
हाथरस के चंपदा इलाके में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) को अपनी रिपोर्ट देने का समय 10 दिन बढ़ा दिया गया है।



