ताजा खबर देश

राहुल को बचाने के लिए चुनाव नतीजों की जिम्मेदारी लेंगी सोनिया

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण समाप्त होने के साथ ही कांग्रेस में समीक्षा बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव बाद की परिस्थितियों को लेकर सोमवार शाम पहले कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष के आवास पर महासचिवों व राज्य प्रभारियों की बैठक हुई। चुनाव में पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट व एक्जिट पोल में निराशाजनक नतीजों के मद्देनजर इन बैठकों में नतीजों के बाद के हालात पर मंथन किया गया। हालांकि, कांग्रेस को एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं है और पार्टी को लगता है कि वह सवा सौ का आंकड़ा पार करेगी। कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहुमत से काफी दूर रहने का भी भरोसा है, लेकिन पार्टी दूसरी परिस्थति के लिए भी तैयार है।

कोर ग्रुप के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में चुनाव परिणाम को सामूहिक नेतृत्व की चादर तले ढांक पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राहत देने को मौन स्वीकृति दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय की स्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया खुद आगे आकर जिम्मेदारी संभाल सकती है। इसके बाद पार्टी एक प्रस्ताव लाकर पार्टी के प्रदर्शन पर सामूहिक जिम्मेदारी तय कर सकती है। इसके अलावा बैठक में नतीजों के बाद तीसरे मोर्चे को समर्थन देने या बाहर से समर्थन को लेकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर बात हुई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व संगठन को प्राथमिकता देते हुए तीसरे मोर्चे के नेतृत्व में सरकार बनाने या बाहर से समर्थन देने के पक्ष में नहीं है।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.