अन्य प्रदेश ताजा खबर देश

नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में भरा नामांकन

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन से ठीक पहले उन्होंने वाराणसी की परंपरा को प्रणाम करते हुए कहा कि उन्हें मां गंगा ने यहां बुलाया है. मोदी ने तकनीक और मार्केटिंग के जरिये बनारस के बुनकर समाज को समृद्धि का सपना दिखाया.

वोट डालने के बाद नरेंद्र मोदी के सिपहसालार अमित शाह ने दावा ठोका कि मोदी की लहर अब ‘सुनामी’ में तब्दील हो गई है और इसमें सपा, बीएसपी और कांग्रेस जैसी पार्टियां बह जाएंगी. इससे पहले चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम के साथ मोदी ने रोड शो किया. दो किलोमीटर के रोड शो के बाद वह नामांकन के लिए कचहरी पहुंचे.

मोदी आज सुबह अपने तय कार्यक्रम से थोड़ी देर से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) पहुंचे. यहां उन्होंने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर रोड शो के लिए रवाना हो गए. मोदी ने नदेसर से कचहरी इलाके तक करीब दो किलोमीटर का रोड शो किया.

विश्व में काशी की जय-जयकार हो: मोदी
नामांकन दाखिल करने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें बीजेपी ने वाराणसी नहीं भेजा, न ही वह आए हैं बल्कि उन्हें ‘गंगा मां’ ने बुलाया है. उन्होंने एक बार फिर अपने ब्लॉग में लिखी बात दोहराई कि वह गंगा को साबरमती जैसा बनाना चाहते हैं.

मोदी ने संकेत दिए कि वह गंगा की सफाई को लेकर उनकी सक्रिय रहने की योजना है. उन्होंने काशी को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद जताई. उन्होंने बुद्ध से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, ‘भगवान बुद्ध ने यहीं सारनाथ की धरती पर उपदेश दिया था. मुझे इस भूमि की सेवा करने का अवसर मिला है. मैं चाहता हूं कि सारे विश्व में काशी की जय-जयकार हो.’

मोदी ने बुनकर समाज यानी गरीब मुसलमानों पर भी डोरे डाले. उन्होंने कहा ‘दुनिया कपड़ों को लेकर ‘होलिस्टिक एप्रोच’ है. उनकी मांग है. मैं बुनकरों की जिंदगी बेहतर बनाना चाहता हूं.’ उन्होंने कहा कि बुनकरों के कपड़ों को टेक्नॉलजी, मार्केटिंग और डिजाइनिंग से जोड़ने पर काशी का बुनकर भी चीन से मुकाबला कर सकेगा.

उनके चुनाव प्रबंधकों ने रोड शो में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई थी. नामांकन से पहले मोदी ने ट्वीट करके लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा. उन्होंने ब्लॉग लिखकर एक बार फिर गंगा की सफाई का मुद्दा उठाया और कहा कि गंगा साबरमती नदी जैसी हो जाएगी.

मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले सरदार पटेल, स्वामी विवेकानंद, भीमराव अंबेडकर और मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण किया. इस रोड शो के लिए समाज के सभी तबकों को आमंत्रित किया गया है, हालांकि पार्टी ने यहां रहने वाले पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के निवासियों को खास तौर पर आमंत्रित किया है. 

मोदी की नामांकन रैली में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंचीं. वे मोदी के समर्थन वाले पोस्टर लेकर मलदहिया चौराहे पर पहुंची और मोदी के विकास का नारा बुलंद किया. गौरतलब है कि वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही पर्चा दाखिल किया था. रोड शो की तैयारियों में समन्वयक की भूमिका निभा रहे नवरत्न राठी ने कहा, ‘इन लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने पारंपरिक लिबास में आएं ताकि इस रोड शो में मिनी इंडिया की झलक पेश की जा सके.’ 

नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक
वाराणसी में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र मोदी के चार प्रस्तावक है. ऊपर जो तस्वीर दिख रही है इसमें बैठे लोगों में से चार लोग मोदी के नामांकन का प्रस्ताव रख रहे हैं. दाएं से बाएं: सफेद कुर्ता में गिरिधर मालवीय, शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र, नाविक भद्रा प्रसाद निषाद और बुनकर अशोक कुमार. तस्वीर में दाएं से दूसरा व्यक्ति प्रस्तावक नहीं है.
मोदी के रोड शो का रूट
एयरपोर्ट से मोदी बीएचयू गए जहां उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाई. BHU से मोदी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जाएंगे. वहां वह सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. 

उनका अगला पड़ाव नदेसर का मिंट हाउस होगा, जहां वो स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. जिसके बाद बीजेपी के पीएम उम्मीदवार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. फिर शुरु होगा नदेसर से कचहरी के बीच मोदी का रोड शो.

राठी ने बताया कि मोदी छावनी और कलेक्ट्रेट चौक इलाके में स्थित स्वामी विवेकानंद और अंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धांजलि देंगे. वाराणसी शहर के 90 वार्डों की बीजेपी इकाइयों से कहा गया है कि वे अपने इलाकों से जुलूस के साथ रोड शो वाले स्थान पर पहुंचें. बीजेपी के एक अन्य नेता ने कहा, ‘रोड शो के जरिए इस क्षेत्र में मोदी के लिए काफी गति मिलने वाली है. रोड शो के लिए मुस्लिम समुदाय के करीब 1,000 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है.’

नामांकन भरने के बाद नरेंद्र मोदी रैली के लिए बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे. वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 24 अप्रैल है. यहां आगामी 12 मई को मतदान होना है. गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस से अजय राय चुनावी मैदान में हैं.

देश

नई दिल्ली. यहां पुलिस की गिरफ्त में आए 38 साल के एक टेलर ने चौंकाने वाला गुनाह कबूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 12 साल में करीब 500 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और करीब 2500 नाबालिगों से रेप की कोशिश की है। आरोपी सुनील रस्तोगी पांच बच्चों का पिता है। उसे 2 बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 6 महीने की सजा काट चुका… – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सुनील ज्यादातर 8 से 10 साल की स्कूल आती-जाती बच्चियों को निशाना बनाता था। – वह उनसे कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। इस तरह नाबालिग बच्चियां उसके झांसे में आ जाती थीं। – वह मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था। – रस्तोगी ने ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घटनाओं को अंजाम दिया है। – 2006 में ऐसे ही एक मामले में वह उत्तराखंड की रुद्रपुर जेल में छह महीने की सजा काट चुका है। दिल्ली में टेलर की दुकान पर करता था काम – पुलिस के मुताबिक, सुनील ने कुछ वक्त तक ईस्ट दिल्ली में एक टेलर की दुकान पर काम किया था। – पुलिस अब उससे छह मामलों में पूछताछ कर रही है। इनमें 3 केस दिल्ली के, दो रुद्रपुर और एक बिलासपुर का है। – 2004 में उसने दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसे और उसके परिवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया था। – पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। वह अभी उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। – उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी – सुनील ने 13 दिसंबर को स्कूल से लौट रही 10 साल की एक नाबालिक को अगवा कर उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। – बच्ची ने पहले तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके बर्ताव में बदलाव देख पेरेंट्स ने पूछा तो उसने अापबीती बता दी। – इसके बाद बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। – 12 जनवरी को अशाेक विहार में 9 और 10 साल की दो बच्चियों को अगवा करने की शिकायत आई। वे भी ट्यूशन से लौट रही थीं। सुनील ने उन्हें नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बाद में वह दोनों को अंडर कंस्ट्क्शन बिल्डिंग में ले गया और उनके साथ रेप की कोशिश की। लेकिन बच्चियों के चीखने पर वहां से फरार हो गया। – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के बाद न्यू अशोक नगर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स टीम बनाई। बाद में सुनील को कोंडली गांव से गिरफ्तार किया गया। सीरियल रेपिस्ट को 3 साल से तलाश रही थी पुलिस – एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस सीरियल रेपिस्ट की पुलिस को 2013 से तलाश थी। तब दिल्ली के न्यू अशोक विहार नगर पुलिस को दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। – दोनों मामलों में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी लाल जैकेट और ब्लू जींस पहने था। उसने बच्चियों को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बच्चियों ने यह भी बताया कि जब वे आरोपी से छोड़ देने की मिन्नतें कर रही थीं, तब वह हंस रहा था। – पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट की तलाश में नॉर्थ इंडिया की जेलों में बंद या वहां से रिहा हुए कैदियों का डाटाबेस देखा। डोर-टू-डोर सर्च की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसका स्केच बनाया गया। – पुलिस ने वेंडर्स, रिक्शा चालक और शॉपकीपर्स से पूछताछ की। इनका दावा था कि बताए गए हुलिए जैसा शख्स उन्होंने देखा है। – पुलिस ने 100 सस्पेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की। फिर एक-एक स्केच और फोटो की पड़ताल करने के बाद तीन संदिग्धों को चुना। – आखिरकार, पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी उसकी पकड़ में आ गया।