ताजा खबर दिल्ली देश

दिल्ली सीएम केजरीवाल इलाज के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू

नई दिल्ली। खांसी और मधुमेह के पुराने मर्ज से परेशान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर बेंगलुरु स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र की शरण में होंगे। बुधवार से अगले दस दिन तक वह नेचुरोपैथी से अपना इलाज कराएंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में इलाज कराएंगे। ज्ञात हो कि पिछले साल भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मार्च में उन्होंने 12 दिन तक इसी संस्थान में इलाज कराया था। इसके बाद खासी और मधुमेह का अनियत्रिंत स्तर काबू में आया था।
पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री को फिर से बीमारी परेशान कर रही थी। पहले वह दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बेंगलुरु जाने वाले थे लेकिन सम विषम नंबर नियम के कारण उन्होंने बेंगलुरु जाने का फैसला टाल दिया था।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.