देश

थरूर की पत्‍नी सुनंदा की मौत दवा के ओवरडोज से हुई

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शश‍ि थरूर की पत्‍नी सुनंदा पुष्‍कर की पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ गई है. सूत्रों की मानें, तो सुनंदा की मौत दवा के ओवरडोज से हुई है. मौत की वजह तो साफ हो गई है, पर मौत की पहेली अब भी अपनी जगह कायम है. ये सवाल अभी भी अपनी जगह पर है कि सुनंदा की मौत को खुदकुशी कहेंगे या फिर गलती से हुई मौत?

एम्स के हेड मेडिकल बोर्ड डॉक्‍टर सुधीर गुप्ता ने सोमवार शाम को वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा को सीलबंद लिफाफे में सुनंदा की पोस्टमार्ट रिपोर्ट सौंप दी. वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ही सुनंदा की संदिग्ध मौत की जांच कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ड्रग्स के ओवरडोज को बताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ओवरडोज की वजह से दवा पेट में जाकर जहर बन गई और उसी की वजह से सुनंदा की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनंदा के शरीर पर चोट के कई निशानों का भी जिक्र है. पर रिपोर्ट के मुताबिक जख्म के इन निशानों का सुनंदा की मौत से कोई लेना-देना नहीं है. सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये साफ हो गया है कि सुनंदा ने न तो जहर खाया था और ना ही उनका कत्ल किया गया है. पर रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि ड्रग्स का ओवरडोज सुनंदा ने जान-बूझकर लिया था या फिर अनजाने में?इन्हीं चीजों ने मौत की पहेली को और उलझा दिया है.

एक्सपर्ट की मानें तो आम तौर पर दवा के आदी मरीजों को इतना पता होता है कि कौन-सी दवा कितनी खानी चाहिए और कितनी मात्रा में. सुनंदा पढ़ी-लिखी थीं और चूंकि उनका इलाज भी चल रहा था, लिहाजा वो दवा खाने की आदी थीं. डिप्रेशन की दवा तय मात्रा से ज्यादा एक साथ लेने का अंजाम क्या होता है ये वो अच्छी तरह जानती थीं. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर अनजाने में वो एक साथ इतनी मात्रा में जानलेवा दवा कैसे ले सकती थीं?

सूत्रों के मुताबिक लीला होटल के कमरा नंबर 345 से सुनंदा की मौत के बाद तलाशी में बहुत सारी दवाएं मिली थीं. उन्हीं में से डिप्रेशन की दवा की भी दो स्ट्रिप मिली थी. एक स्ट्रिप में पंद्रह गोलियां आती हैं. पुलिस को कमरे से एक खाली स्ट्रिप मिली, जबकि दवा की दूसरी स्ट्रिप में सिर्फ तीन गोलियां मिलीं. यानी तीस गोलियों की इन दो स्ट्रिप्स में से 27 गोलियों का इस्तेमाल किया जा चुका था, पर ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या 27 गोलियां एक साथ खाई गईं या फिर कई दिनों में इनका इस्तेमाल हुआ?

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.