जबलपुर ताजा खबर

जबलपुर में शराब के साथ रियल स्‍टेट के दस्‍तावेज मिले

जबलपुर। आयकर विकास ने शहर में भी शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। अधिकारी यहां दस्तावेज खंगाल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी आशीष शिवहरे के गोरखपुर थाना के पीछे स्थित ऑफिस, आदर्श नगर सहित रेलवे स्टेडियम के समीप इनकम टैक्स की टीम सुबह पहुंची। यहां अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। सतना में लल्ला शिवहरे के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है।
शिवहरे के ठिकानों में शराब कारोबार के साथ रियल स्‍टेट से जु्डे दस्‍तावेज भी मिले।कारोबारी आशीष शिवहरे के ठिकानों में सिंडीकेट बनाकर शराब कारोबार में अवैध तरीके से कमाए गए पैसों की बात सामने आई।