देश

कांग्रेस का बड़ा आरोप: अरुणाचल प्रदेश के CM के काफिले से बरामद हुए 1.80 करोड़ रुपए, इससे खरीदे जाते वोट

कांग्रेस ने बीजेपी पर अरुणाचल प्रदेश में पैसे के दम पर वोट खरीदने का आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के काफिले से 1.8 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.

कांग्रेस का बड़ा आरोप: अरुणाचल प्रदेश के CM के काफिले से बरामद हुए 1.80 करोड़ रुपए, इससे खरीदे जाते वोट

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर कैश फॉर वोट स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बीजेपी पर अरुणाचल प्रदेश में पैसे के दम पर वोट खरीदने का आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के काफिले से 1.8 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. क्या यह पैसा बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए था. क्या यह कालाधन नहीं था. कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब तक चुनाव आयोग को एफआईआर नहीं करा देनी चाहिए थी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आज तक मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ. हमारी ये मांग है इस पूरे मामले में खासतौर से तीन लोग, जो प्रथम दृष्टया संलिप्त हैं, सीएम पेमा खांडू, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पर  कार्रवाई की जाए.कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देर रात मुख्यमंत्री पेमा खांडू, डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले से कुल 1.8 करोड़ बरामद हुआ. यह बरामदगी तब हुई, जब कि सुबह दस बजे पीएम मोदी की अरुणाचल प्रदेश के पसीघाट में रैली होने वाली थी. इलेक्शन कमीशन के चुनाव खर्च अधिकारी की मौजूदगी में कैश गिनने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. गेस्ट हाउस में मौजूद गाड़ियों से यह पैसा बरामद हुआ. पांच गाड़ियां पकड़ीं गईं हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या 1.8 करोड़ की धनराशि का इस्तेमाल पीएम मोदी की रैली में होने वाला था. आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कहां से पैसा आया. क्या इससे नहीं लगता कि चौकीदार चौर है.

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.