हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh Lockdown: सीएम जयराम ने सदन में की घोषणा

हिमाचल प्रदेश लॉकडाउन की सीएम ने सदन में घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश लॉकडाउन की सीएम ने सदन में घोषणा की। – फोटो : फाइल फोटो
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच प्रदेश को वायरस से बचाने के लिए हिमाचल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे हिमाचल को अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में एलान के बाद सरकार ने दोपहर में ही हिमाचल के लॉकडाउन की अधिसूचना जारी कर दी।