Entertainment

Gully Boy Box Office Collection

Image result for gully boy

 खास बातें
  1. ‘गली बॉय’ ने दो हफ्ते में कमाए करोड़ों
  2. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का धमाल
  3. हर कोई कर रहा है वाहवाही

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’  ने दो हफ्ते के भीतर शानदार कमाई करते हुए 125 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. रैपर बने रणवीर सिंह की एक्टिंग इतनी धांसू हैं कि हर कोई वाहवाही करते हुए नहीं थक रहा. उनका रैप करने अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से एक बार फिर दर्शकों के दिलों में बस गए हैं. रणवीर सिंह  की लगातार तीन फिल्में सुपर-डुपर हिट हो चुकी है. बात करें गली बॉय फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो, देश के हर हिस्से में धांसू कमाई कर चुकी है. हालांकि पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में रफ्तार थोड़ी धीमी थी, लेकिन लोग फिल्म को लगातार पसंद कर रहे हैं.

बता दें, रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं. वहीं भारतीय सिनेमाघरों से 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली  फिल्म ‘गली बॉय’  वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे हफ्ते में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट  की फिल्म ‘गली बॉय’ की कमाई के रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन उन्हें वर्ल्डवाइड से कलेक्शन अच्छा मिला. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 3.90 करोड़, शनिवार को 7.05 करोड़, रविवार को 7.10 करोड़, सोमवार को 2.45 करोड़, मंगलवार को 2.30 करोड़, बुधवार को 2.10 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही. रोजाना के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को भी फिल्म करीब 2 करोड़ कमा सकती है. ऐसे में कुल कलेक्शन 125 करोड़ से ज्यादा हो गया है और ओवरसीज के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो आंकड़ा 200 करोड़ के पार जा चुका है.