उत्तर प्रदेश ताजा खबर देश

FIR लिखने के लिए पुलिस ने रखी शर्त

एक मां अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट कराने के लिए थाने पहुंची तो पुलिस ने उससे ही सबूत मांगना शुरू कर दिया और छेड़छाड़ होने का प्रमाण न दे पाने पर पुलिस ने धक्के मार कर भगा दिया।�
भगाने के बावजूद भी वह थाने से नहीं गई इसपर थाना अधिकारी ने उसे मंदिर में शपथ पत्र देने के लिए कहा। थाना अधिकारी ने उसे कहा कि वह मंदिर में चलकर शपथ ले की जो वो कह रही है वो सच है तब ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला ने हार मानकर एक एफिडेविट मंगवाया, मंदिर में जाकर उस पर अपनी बात लिखी इसके बाद पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज की।�
यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली के मटेनिया गांव का है। जहां पांच मई को गांव के ही द्रोणपाल नाम का युवक महिला के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिसे देखते ही द्रोणपाल वहां से फरार हो गया। लड़की के साथ हुए इस हादसे के बाद वह बुरी तरह सहम गई।
युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए लड़की की मां दर्जन भर लोगों के साथ थाने पहुंची जहां पुलिस ने मामले को आपसी विवाद बताकर भगा दिया। पीड़िता की मां मामले को दर्ज करने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिस नहीं मानी।�
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उससे प्रूफ मांगना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रूफ न देने के कारण महिला को भगा दिया इसके बावजूद महिला केस दर्ज कराने के लिए अड़ी रही और थाने जाती रही। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा रखी गई शर्त के मुताबिक मंदिर में शपथ लेने के बाद पुलिस ने उसके मामले में रिपोर्ट दर्ज की।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.