पेरिस: फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने सोमवार को बताया कि अधिकारियों का मानना है कि पेरिस में हुए कत्लेआम के बाद फ्रांस और यूरोपीय देशों में नए हमलों को अंजाम दिए जाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि सिर्फ फ्रांस ही नहीं बल्कि यूरोप के अन्य देशों के खिलाफ हमलों की साजिश रची जा चुकी है और यह अभी भी चल रही है।’