खेल/क्रिकेट ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 221 रन बना लिए

टीम इंडिया व ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बिस्बेन में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 221 रन बना लिए. 

स्कोरकार्ड 

क्रिस रोजर्स (55) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 65) की उम्दा पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने गाबा क्रिकेट मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 221 रन बना लिए. भारत ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए थे. इस लिहाज से मेजबान टीम पहली पारी तुलना में 187 रनों से पिछड़ रही है.

अपने करियर का 10वां अर्धशतक लगाने वाले कप्तान स्मिथ ने 88 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं, जबकि मिशेल मार्श सात रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. मिशेल मैच के पहले दिन गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए थे, लेकिन एक दिन के आराम के बाद वह बल्लेबाजी के लिए मैदान में लौटे. मार्श और स्मिथ ने पांचवें विकेट के लिए 13 रन जोड़े हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रोजर्स, डेविड वार्नर (29), शेन वॉटसन (25) और शॉन मार्श (32) के विकेट गंवाए हैं. शॉन मार्श का विकेट 208 रनों के कुल योग पर गिरा था. मार्श ने 70 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए. मार्श और कप्तान के बीच चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई.

इससे पहले, रोजर्स का विकेट गिरा था. उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस रोजर्स को विकेट के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया. इसी के साथ टी की घोषणा हुई थी. रोजर्स ने 79 गेंदों पर 10 चौके लगाए. रोजर्स ने डेविड वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े और फिर वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की अहम साझेदारी की.

कप्तान स्मिथ और रोजर्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी हुई. भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट हासिल की है, जबकि रविचंद्रन अश्विन को भी एक विकेट मिला है. अश्विन ने वॉटसन को शिखर धवन के हाथों कैच कराया. वॉटसन 29 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए. यादव ने सबसे पहले वार्नर को चलता किया था. वार्नर ने 28 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए. उनका कैच अश्विन ने लिया.

इससे पहले, अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोस हाजेलवुड (68-5) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारत की पहली पारी 408 रनों पर समेट दी.

भारत का अंतिम विकेट गिरने के साथ लंच की घोषणा हुई. मैच के पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के अहम विकेट हासिल करने वाले हाजेलवुड ने दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे (81), कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (33) और रविचंद्रन अश्विन (35) के विकेट लिए. हाजेलवुड ने धौनी और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए हुई साझेदारी को 57 रनों तक सीमित किया.

भारत ने गाबा की उछाल लेती पिच पर जिम्मेदारी और संयम के साथ बल्लेबाजी करने वाले मुरली विजय (144) के करियर के पांचवें शतक और रहाणे की उम्दा पारी की बदौलत पहले दिन स्टम्प्स तक चार विकेट गंवाकर 311 रन बनाए थे.

अपने करियर का छठा अर्धशतक लगाने वाले रहाणे 75 रनों पर नाबाद लौटे थे, जबकि रोहित शर्मा 26 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थ. दूसरे दिन रहाणे के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा. हाजेलवुड ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया. रहाणे ने रोहित के साथ 60 रनों की साझेदारी करते हुए 132 गेंदों पर आठ चौके लगाए. उनका विकेट 321 रन के कुल योग पर गिरा.

रोहित (32) को शेन वॉटसन ने 328 के कुल योग पर विदा किया. रोहित 55 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और इसे पूरा करते हुए धौनी और अश्विन ने माहौल बनाना शुरू किया. दोनों सफल भी नजर आ रहे थे लेकिन 57 रनों तक इस साझेदारी के पहुंचने के साथ ही भारत को अश्विन के रूप में सातवां झटका लगा.

अश्विन ने 41 गेंदों का सामना कर छह चौके लगाए. अश्विन का विकेट 385 के कुल योग पर गिरा. इसके बाद 394 के कुल योग पर हाजेलवुड ने धौनी को भी चलता कर दिया. धौनी ने 53 गेंदों पर चार चौके लगाए. उमेश यादव (9) और वरुण एरॉन (1) कुछ खास नहीं कर सके.

इस तरह भारतीय टीम पहले दिन के अपने स्कोर में 96 रन जोड़कर पवेलियन लौट गई. भारत ने इस दौरान छह विकेट गंवाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हाजेलवुड के अलावा नेथन लॉयन ने तीन विकेट लिए जबकि मिशेल मार्श और शेन वॉटसन को एक-एक सफलता मिली.

भारत को इस मैदान पर जीत का खाता खोलना है. भारत ने इस मैदान पर अब तक पांच मैच खेले हैं, लेकिन उसे एक में भी जीत नहीं मिली है. अंतिम बार दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर दिसम्बर 2003 में सामना हुआ था, जो बराबरी पर छूटा था. खास बात यह है कि इस मैदान पर आस्ट्रेलिया 1988 के बाद से अब तक नहीं हारा है.

चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है. उसने एडिलेड में भारत को 48 रनों से हराया था. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में ही खेला जाना था लेकिन टेस्ट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की असमय मौत के कारण सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया.

रोचक बात यह है कि ह्यूज ऑस्ट्रेलिया के 408वें टेस्ट खिलाड़ी थे और आज भारतीय टीम ने 408 रन बनाकर एक लिहाज से उन्हें अपनी श्रृद्धांजलि दी है.

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।