जम्मू। सियाचिन हिमनद में हिमस्खलन के बाद 25 फुट मोटी बर्फ की परत के नीचे दबा सेना का एक जवान चमत्कारिक रूप से 6 दिनों बाद जिंदा मिला। उसकी हालत गंभीर है। जीवित मिले जवान का नाम लांस नायक हनामन थापा है।
उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने बताया कि सेना द्वारा ये एक चमत्कारिक बचाव अभियान था। हमनें सुबह मिले लांस नायक हनामन थापा को आर आर अस्पताल पहुंचाया।
अब तक पांच शव बरामद
अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और चार की पहचान हो चुकी है। दुखद है कि अन्य सैनिक हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक के रहने वाले थापा के साथ एक और चमत्कार हो। पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा के करीब 19,000 फीट की ऊंचाई पर चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जूनियर कमिशंड अधिकारी (जेसीओ) और मद्रास रेजिमेंट के अन्य नौ अधिकारी जिंदा दफन हो गए थे।