2014 के चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस के 100 करोड़ क्लब में सिर्फ एक ही फिल्म की एंट्री हुई है। अब अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ इस क्लब का सूखा खत्म कर सकती है।इस साल 100 करोड़ क्लब में सिर्फ सलमान खान की फिल्म जय हो ने एंट्री की ही थी, लेकिन अब 2 स्टेट्स भी 100 करोड़ का कारोबार करने के नजदीक पहुंच गई है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक 2 स्टेट्स शनिवार तक भारत में 91.68 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। शनिवार को 2 स्टेट्स ने 2.70 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस फिल्म के शनिवार के कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि शुक्रवार तक 2 स्टेट्स 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।