आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग की है। इस फिल्म ने महज दो दिन में बीस करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया कमाल कर रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 9.02 करोड़ और शनिवार को 11.25 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिन में फिल्म ने कुल 20.27 करोड़ का कारोबार किया। वीकेंड में फिल्म लगभग 33 करोड़ कर सकती है।’

शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म की कहानी सुपरहिट फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया’ ले जाएंगे से मिलती-जुलती है। फिल्म में आलिया और वरुण के अलावा टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला और आशुतोष राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं।