मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही बह गया। जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर बने इस पुल का इस्तेमाल करीब एक महीना पहले ही शुरू हुआ था। आज इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन उससे पहले ही यह पुल भ्रष्टाचार की बाढ़ में बह गया।

a part of bridge collapsed in madhya pradesh due to excessive water in  river- सिवनी में उद्घाटन से पहले ही बहा वैनगंगा पर बना पुल, बांध के 10 गेट  खोलने से नदी

जानकारी के अनुसार इस पुल के निर्माण में तीन करोड़ सात लाख रुपये की लागत आई थी। इसका निर्माण कार्य एक सितंबर 2018 में शुरू हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि यह पुल केवलानी विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां के विधायक भाजपा के राकेश पाल हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के करीब-करीब सभी बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश के नौ जिलों के 394 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, सात हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।