ताजा खबर

सरकारी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी आज से 2 दिन की हड़ताल पर, सैलरी आने में हो सकती है देरी

सरकारी बैंक आज और कल (गुरुवार) दो दिन की हड़ताल पर हैं. करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है.

सरकारी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी आज से 2 दिन की हड़ताल पर, सैलरी आने में हो सकती है देरी

नई दिल्ली: सरकारी बैंक आज और कल (गुरुवार) दो दिन की हड़ताल पर हैं. करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है. हड़ताल में करीब 10 लाख कर्मचारी शामिल होंगे, जो अपनी सैलरी में सिर्फ 2 फीसदी इजाफे के प्रस्‍ताव से बेहद नाराज़ हैं.

महीने के आखिर के दिन होने के चलते लोगों के तनख्वाह आने पर भी इसका असर पड़ सकता है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हड़ताल की वजह से कई बैंकों की शाखाओं के कामकाज पर तो असर पड़ेगा ही ATM सेवा पर भी असर पड़ सकता है.

बैंक यूनियन नेता अशोक गुप्ता ने  एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि 14-15 प्रतिशत वेतन वृद्धि से नीचे कर्मचारी तैयार नहीं है. दो प्रतिशत की वृद्धि की बात कर्मचारियों के साथ मजाक है. गुप्ता ने बताया कि बुधवार को हड़ताल में शामिल बैंक कर्मी 10 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे. गुप्ता ने यह भी बताया कि मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वह ज्यादा वेतन देने या बढ़ाने की स्थिति में नहीं है.


आपको बता दें कि बैंक कर्मचारियों के संगठन ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के दो प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकश को खारिज कर दिया. संगठन ने अपनी मांग पूरी कराने के लिए हड़ताल की भी चेतावनी दी. बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि एक नवंबर 2017 से लंबित है.

कर्मचारियों के संगठन एआईबीओसी के महासचिव डी.टी. फ्रैंको ने एक बयान में कहा था कि आईबीए ने महज दो प्रतिशत वेतन वृद्धि की शुरुआती पेशकश की जिसे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीओ) ने खारिज कर दिया. यूएफबीओ नौ कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों का समूह है.

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।