देश

यूपी के सांसदों को ‘मोदी मंत्र’, ट्रांसफर और पोस्टिंग से दूर रहने की सलाह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सांसदों को ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने यूपी के सांसदों को आज सुबह नाश्ते पर बुलाया था.

PM मोदी ने दी सांसदों को सलाह

पीएम मोदी ने यूपी के सांसदों को सलाह दी है कि पुलिस और अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए. यूपी के सांसदों का स्वागत करने हुए उन्होंने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र होना चाहिए. उन्होंने सांसदों से दूसरे दलों के विधायकों के क्षेत्र में सुशासन का काम करने की बात कही. प्रशासन को काम करने दें गलत काम किया तो अधिकारी परिणाम भुगतेंगे.

 PM मोदी ने यूपी के सांसदों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया

बीजेपी को यूपी में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के सभी सांसदों को सुबह के नाश्ते पर बुलाया. इस ब्रेकफास्ट पार्टी के लिए लोकसभा व राज्यसभा के सभी सांसदों को न्योता भेजा गया. यूपी में जीत सुनिश्चित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सभी सांसदों को अपने-अपने इलाके से अधिक से अधिक बीजेपी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को कहा था. सभी सांसदों ने जमकर मेहनत भी की जिसका नतीजा भी सबके सामने है कि बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 312 सीटों पर जीत दर्ज की

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.