देश

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, काला धन वापस लाने के लिए बनी SIT

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने काले धन पर एसआईटी का गठन करने का फैसला किया है. मंगलवार को कामकाज शुरू करने वाली मोदी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया. मोदी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग करीब दो घंटे तक चली. मीटिंग के बाद प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि कैबिनेट की मीटिंग में काले धन और यूपी में सोमवार को हुए रेल हादसे पर चर्चा हुई.

प्रसाद ने कहा कि केंद्र की नई सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काले धन के खिलाफ एसआईटी का गठन करने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस एमबी शाह एसआईटी की अध्‍यक्षता करेंगे. रिटायर्ड जज जस्टिस अरिजित पसायत एसआईटी के उपाध्‍यक्ष होंगे.

उन्‍होंने बताया कि सीबीआई डायरेक्‍टर सदस्‍य एसआई के सदस्‍य होंगे. इसके अलावा रॉ, आईबी और डीआरआई के प्रमुख भी इसके सदस्‍य होंगे. आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर भी एसआईटी में शामिल होंगे. बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए इसे बड़ा कदम करार दिया है.

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.