Maharashtra Assembly Polls: Congress likely to release first list of  candidates today, six sitting MLAs under watch

 

 

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे हो चुकी है। अब तक भाजपा अधिकारिक तौर पर अपने एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है। जबकि कांग्रेस ने 9 नामाें की दूसरी लिस्ट भी रविवार काे जारी कर दी। पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नामाें का ऐलान किया गया था। अब तक कांग्रेस अपने 24 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में मालवा निमाड़ के तीन सीटाें पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने मांधाता (खंडवा) से उत्तम राज सिंह, बदनावर (धार) से अभिषेक सिंह तो सुवासरा (मंदसौर) से राकेश पाटीदार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट

सीट प्रत्याशी का नाम
दिमानी रविंद्र सिंह तोमर
भांडेर फूल सिंह बरैया
अंबाह सत्यप्रकाश सिकरवार
गोहद मेवाराम जाटव
अशोक नगर आशा दोहरे
आगर मालवा विपिन वानखेड़े
सांवेर प्रेमचंद्र गुड्‌डू
नेपानगर रामसिंह पटेल
हाटपिपल्या राजवीर सिंह बघेल
अनूपपुर विश्वनाथ सिंह
सांची मदनलाल चौधरी
बमोरी कन्हैया लाल अग्रवाल
करैरा प्रागीलाल जाटव
डबरा सुरेश राजा
ग्वालियर सुनील शर्मा

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

सीट प्रत्याशी का नाम
जौरा पंकज उपाध्याय
सुमावली अजब सिंह कुशवाहा
ग्वालियर ईस्ट सतीश सिकरवार
पोहरी हरिवल्लभ शुक्ला
मुंगावली कन्हैया राम लोधी
सुरखी पारुल साहू
मांधाता उत्तम राज सिंह
बदनावर अभिषेक सिंह
सुवासरा राकेश पाटीदार