पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी लोजपा में शामिल

बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा के टिकट पर दिनारा से लड़ेंगे  चुनाव – अनावरण न्यूज़

भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ उषा विद्यार्थी ने लोजपा का हाथ थाम लिया है। बुधवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि कल ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का हाथ थामा।

उषा विद्यार्थी पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हैं। ऐसे में लोजपा में शामिल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि उषा को एक बार फिर पालीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
लोजपा में शामिल होने के बाद उषा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिए गए चिराग के स्टैंड से खासा प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट एक विचार है।

 

इससे पहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ लोजपा ने राजेंद्र सिंह को दिनारा सीट से अपना उम्मीदवार भी बना दिया।