Skip to content
समर्थकों के बवाल के बीच सीएम अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समर्थक नेताजी को परेशान न करें, शिवपाल यादव ही प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।
बता दें कि यादव परिवार में सुलह के बाद अब शिवपाल और अखिलेश के समर्थक आमने-सामने आ गए। शनिवार सुबह से सपा कार्यालय के बाहर एक ओर ‘अखिलेश भइया जिंदाबाद’ के नारे लगे वहीं दूसरे ओर शिवपाल के समर्थकों ने भी नारेबाजी की। इसी बीच अखिलेश यादव के समर्थकों ने शिवपाल के नेतृत्व में काम करने से इंकार कर दिया। इसी बीच शिवपाल और अखिलेश के समर्थकों को बीच मारपीट की नौबत आ गई। मुलायम सिंह से मिलने जा रहे शिवपाल यादव को युवा कार्यकर्ताओं ने घेरने की कोशिश की। इस बीच सुरक्षाकर्मियों से समर्थकों की जमकर धक्का-मुक्की हुई और शिवपाल को वहां से निकाला गया। कुछ समर्थक मुलायम सिंह का घर घेरने पहुंच गए जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उनके बीच तीखी झड़प हुई। इसी बीच मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री को फोन करके समर्थकों के बवाल की जानकारी दी। सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने आवास पर मिलने बुलाया और शिवपाल यादव के अध्यक्ष पद पर रहने की घोषणा कर दी।