झारखंड चुनाव
रांची. अपने पहले प्रचार दौरे पर झारखंड पहुंची प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों की जमीन छीनकर चहेते उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया है। बुधवार को साहेबगंज जिले के बरहड़वा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- भाजपा सरकार प्रचार में सुपर हीरो है, लेकिन काम में सुपर जीरो है।
प्रियंका ने कहा- ये झरने तालाब जमीन आपके है। आप शांति प्रिय हैं, लेकिन जब आपके सम्मान की बात आती है, तो आप शांत नहीं रहते। यह आपको सिद्धो और कान्हो ने सिखाया है, उनको मेरा नमन। जब से भाजपा की सरकार आपके प्रदेश में आई, तब से आपकी आत्मा पर हमला किया गया है। भाजपा को जंगल के हजारों रंग नहीं दिखते। ये आपकी आदिवासी संस्कृति को बर्बाद करते हैं। जो कानून आपकी संस्कृति बचाने के लिए बनाए गए । उन कानूनों को हटाने के लिए भाजपा ने पूरी कोशिश की। इसी संघर्ष में इंदिरा गांधी हमेशा जल जंगल जमीन पर आदिवासियों के अधिकार बचाने में लगी रहीं।







