Uncategorized अन्य प्रदेश

पेड़ से लटकता पति-पत्नी का शव बरामद

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में पिपरा गांव के निकट गुरुवार सुबह पेड़ से लटकता पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है। एक ही रस्सी में एक छोर में पति और दूसरे छोर में पत्नी के गले में फंदा लगा था। सुबह उनके शव देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विवरण के मुताबिक मरने वाला युवक नागेन्द्र रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुवा गांव निवासी राधे का पुत्र है। मृतका ममता तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदहा निवासी रामायण धोबी की पुत्री है। मृतका की मां के मुताबिक एक माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। नागेंद्र कल ही ससुराल से पत्‍‌नी ममता को लेकर घर के लिए निकला था। आज सुबह दोनों के फंदे से झूलते शव मिले। घटना का कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है। समझा जाता है कि बीती रात किसी समय उनकी हत्या की गई और शव पेड़ से लटका दिए गए।