बुधवार को पांचवी के हिंदी के पेपर के दौरान यहां जायजा लिया, तो यही स्थिति पाई। बच्चे अपने सामने किताब रखकर नकल कर रहे थे। शिक्षक उन्हें रोकने की बजाय किताब में से उत्तर देखकर उसे कॉपी में लिखने की समझाइश दे रहे थे। पूछताछ करने पर वे बगलें झांकने लगे।