Coronavirus: What it does to the body - BBC News
देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 लाख को पार गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,03,832 हो गई है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा देश हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।