उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर क्षेत्र में एक आदमी ने अपनी पत्नी को सरेआम जलाने की कोशिश की। 70 फीसदी झुलस चुकी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार मोहम्मद रईस और रूबीना की शादी छह साल पहले हुई थी लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे। गुरुवार को रईस ने रूबीना पर दबाव डालकर उसे ज्योति नगर के व्यस्त चौराहे पर बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा और रईस ने रूबीना के ऊपर केरोसिन डालकर उसे जला दिया। केरोसिन रईस अपने साथ ही लाया था। रूबीना 70 फीसदी तक जल चुकी है और उसके बचने की संभावना कम है। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू कलह का है। महिला कुछ महीनों से अपनी मां के घर रह रही थी और आरोपी उस पर वापस आने का दबाव डाल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।