दिग्विजय सिंह का ट्वीट, नाथूराम गोडसे को ग्वालियर से ही मिली थी पिस्टल

दिग्विजय सिंह का ट्वीट, नाथूराम गोडसे को ग्वालियर से ही मिली थी पिस्टल
भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया, आएसएस और भाजपा पर ट्वीटर के जरिए निशाना साध रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि महात्मा गांधी को मारने के लिए नाथूराम गोडसे ने जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया उसे ग्वालियर के परचुरे ने ही उसे दी थी। परचुरे कौन था इस बारे में थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत है। दिग्विजय ने ट्वीट में जिस परचुरे का नाम लिया है उनका पूरा नाम डॉ. डीएस परचुरे था, वो ग्वालियर में एक हिंदू संगठन के प्रमुख थे।

ऐसी है पूरी कहानी

बताया जा रहा है कि डॉ. परचुरे ने अपने एक परिचित के जरिए पिस्टल का सौदा नाथूराम गोडसे को 500 रुपए में पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद उसने स्वर्ण रेखा नदी के किनारे दस दिनों तक फायरिंग की प्रैक्टिस भी की, इसके बाद वो महात्मा गांधी को मारने के लिए दिल्ली रवाना हो गया। उस दौरान सिंधिया रियासत में सिंधिया रियासत में बंदूक या पिस्टल खरीदने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, इसलिए गोडसे ने ग्वालियर को ही चुनाव था।

digvijaya singh

@digvijaya_28

Also the revolver by which Godse killed Mahatma Gandhi was given to him by one Parchure from Gwalior. Need to do some more research about who was Parchure.

1,212 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

सिंधिया रियासत की सेना के ऑफिसर लाए थे ये पिस्टल

विदेशी पिस्टल ग्वालियर कैसे पहुंची इसकी भी एक रोचक कहानी है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंधिया की सेना के कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल वीबी जोशी के साथ सैनिकों को अबीसीनिया में तैनात किया गया था। इस दौरान मुसोलिनी की सेना ने इसके सामने सरेंडर किया था, हथियारों में उन्होंने एक 9एमएम की बरेटा पिस्टल भी दी थी। यही पिस्टल सिंधिया की सेना के कमांडर जोशी अपने साथ ग्वालियर ले आए थे। इसके बाद ग्वालियर के ही जगदीश गोयल ने कमांडर जोशी के परिवार से पिस्टल को खरीद लिया था। फिर कुछ समय बाद उसने यह नाथूराम गोडसे को बेच दी थी।