Related image

लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा की तरफ से टिकट के एलान में देरी के बाद सुमित्रा महाजन ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इंदौर सीट से प्रत्याशी घोषित करने के भाजपा के असमंजस के बाद सुमित्रा महाजन ने ये फैसला किया है। एक तरह से उन्होंने पार्टी से अपनी नाराजगी जताई है। सुमित्रा आठ बार लोकसभा सांसद रही हैं। आइए जानते हैं भाजपा और भारतीय सियासत में कैसा रहा है सुमित्रा महाजन का सफर।