डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, सीआईए फोर्ड फाउंडेशन की मदद से विश्व के अनेक देशों में अस्थिरता फैलाता रहा है। आप को फोर्ड फाउंडेशन से भारी चंदा मिलता है, इसी के चलते पार्टी विदेशी चंदे के मुद्दे पर गृह मंत्रालय द्वारा पूछे तीस सवालों के जवाब नहीं दे रही है। हर्षवर्धन ने कहा, सीआईए की एक एजेंट ने एनजीओ कबीर में काम किया है। यह एनजीओ अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया संचालित करते हैं।

अग्रसेन महासभा के आयोजन में भाग लेने आए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्घन रविवार को आनंद नगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, देश के अब तक के इतिहास में कोई भी मुख्यमंत्री ऎसा नहीं रहा जो संविधान, न्यायपालिका व कार्यपालिका किसी का भी सम्मान न करता हो और उल्टे गणतंत्र दिवस के आयोजन को वीआईपी तमाशा बोलता हो। उन्होंने कहा, अन्ना आंदोलन पवित्र था, संघ स्वयंसेवक भी शामिल थे। केजरीवाल ने इसका दुरूपयोग किया। आप दरअसल विदेशी हाथ और देशी पंजे की जुगलबंदी है। उसे लोकसभा में पांच-दस सीटें मिल जाएं तो बड़ी बात होगी।