टिकट वितरण से नाराज पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने भेजा इस्तीफा
Posted on
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गहलोत से इस्तीफे की पेशकश की।
जानकारी के मुताबिक सांपला ने मंत्री और अध्यक्ष दोनों पदों से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि विजय सांपला ने भाजपा की लिस्ट में शामिल कुछ नामों पर ऐतराज जाहिर किया है।
वे टिकट वितरण में अनदेखी किए जाने से नाराज हैं। अपनी नाराजगी जताने के लिए सांपला ने शीर्ष नेतृत्व को इस्तीफा भेजा है। इसके बाद अमित शाह ने सांपला को दिल्ली बुलाया है।
मंगलवार को सांपला दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। वे थावरचंद गहलोत से मिलने उनके घर पहुंचे थे।