जय भारत मंच के प्रदेश संरक्षक तपन भौमिक का स्वागत किया गया
मंदसौर। वरिष्ट प्रचारक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय संरक्षक
गिरिश जुयाल, प्रदेश अध्यक्ष तरूण बियाणी, प्रदेश संगठन मंत्री
अर्जुनसिंह मेवाडा, महामंत्री वीणा सोनी के मार्गदर्शन के अनुसार प्रथम
नगर आगमन पर जय भारत मंच के प्रदेश संरक्षक श्री तपन भौमिक का स्वागत
मंदसौर व दलौदा तहसील ने संयुक्त रूप से फतेहगढ कुटिया आश्रम में किया।
प्रदेश संरक्षक तपन भौमिक ने कहा कि जय भारत मंच पूरे राष्ट में कार्य कर
रहा है। भारत की जय सम्पूर्ण विश्व में हो भारत माता को परम वैभव पर
पहुचाने का कार्य इस भारत देश को इस बार धर्म गुरू व विश्व गुरू बनाने का
संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। हम सभी जय भारत मंच के साथ मिलकर पुरे
विश्व में भारत की जय हो ऐसे कार्य प्रत्येक व्यक्ति को कराना चाहिए वह
चाहे किसी भी धर्म व सम्प्रदाय को हो।
इस अवसर पर बैठक कर सभी जय भारत मंच के कार्यकर्ताओ का परिचय किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जय भारत मंच के जिलाध्यक्ष श्री विनय दुबेला, मंत्री
चंद्रशेखर जैन, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ रामविलास प्रजापति, जिला मिडिया
प्रभारी संतोष घनगर, मंदसौर तहसील अध्यक्ष राजेश चैहान, दलौदा तहसील
अध्यक्ष घनश्याम बग्गड, हरीशशंकर सालवी, श्याम पोरवाल, दिपक पालीवाल,
योगेश शर्मा, देवेन्द्र राव, किशन शर्मा, महेन्द्र जैन, महेश टेलर,
राजकुमार सिसौदिया, सोनू खरोल, सुनिल मेहता, मोहनलाल धनगर, सुनिल मेहता
आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन रामविलास प्रजापति ने किया व आभार राजेश
चैहान ने माना। उक्त जानकारी संतोष धनगर ने दी।