आज सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्‍टारर फिल्‍म ‘एक विलेन’ रिलीज हो रही है। ज्‍यादातर फिल्‍मों में अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले रितेश देशमुख इस फिल्‍म में बिल्‍कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। आइए आपको हम फिल्‍म के बारे में संक्षेप में बताते हैं।निर्माता एकता कपूर की मोहित सूरी निर्देशित ‘एक विलेन’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है,जिसमें रोमांस भी है। गुरु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) कम बोलने वाला और निर्दयी इंसान है जो एक नेता के लिए काम करता है। उसके अतीत की कुछ कड़वी यादें हैं, जो उसे रातों को परेशान करती हैं। आयशा (श्रद्धा कपूर ) से मुलाकात होने पर उसकी जिंदगी बदल जाती है। गुरु आयशा को शादी करने के लिए मना लेता है। वह अपनी नौकरी छोड़ देता है और दोनों मुंबई से गोवा आ जाते हैं। उसी दौरान आयशा पर हमला होता है। हालांकि वह बच जाती है। अब गुरु को तलाश है हमलावरों की। कौन है हमलावर? हमले के पीछे उसका उद्देश्य क्या है? इसके इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी। फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे रितेश देशमुख, आमना शरीफ व कमाल राशिद खान। यही नहीं फिल्म में प्राची देसाई का एक आइटम सांग भी है। फिल्म के संगीतकार हैं अंकित तिवारी, मिथुन, रब्बी अहमद, अदनान धूल आदि।