ताजा खबर देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश, राहुल गांधी पर भी हो देशद्रोह का केस

इलाहाबाद। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में देश विरोधी गतिविधियों का विवाद बढ़ता जा रहा है। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जेएनयू गए थे और वहां के छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। इसी मामले में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ देशद्रोह का केस दायर करने का आदेश दिया है। इस संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
मालूम हो, जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी व जेएनयूएसयू के अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी को लेकर जेएनयू परिसर में मचे घमासान के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 13 फरवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे थे। वहां छात्रों को संबोधि‍त करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि छात्रों की आवाज को दबाने वाला सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी है।
जेएनयू परिसर में संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू की बरसी मनाने और राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वालों के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आने का एबीवीपी के छात्रों ने जमकर विरोध किया था।उन्हें काला झंडा दिखाते हुए राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए गए थे।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.