इंदौर प्रशासन सख्त:अवैध मकान किया ध्वस्त
मध्यप्रदेश में इंदौर प्रशासन भूमाफियाओं के साथ-साथ अब आदतन अपराधियों के खिलाफ भी सख्त हो गया है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवराज उस्ताद के बंसी प्रेस की चाल स्थित मकान पर नगर निगम का बुलडोजर चलाया।
जिस दौरान मकान पर बुलडोजर चलाया गया, उस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही प्रशासन ने कुख्यात निगरानी बदमाश हेमंत यादव के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई की।
जीतू सोनी के कई अवैध निर्माणों को तोड़ चुका है प्रशासन
हनी ट्रैप मामले में फरार आरोपी जीतू सोनी के कई अवैध निर्माणों को प्रशासन तोड़ चुका है। राज्य के गृह मंत्रालय ने सोनी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। बता दें कि जीतू सोनी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि उसकी लोकेशन मुंबई में मिली है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है