आमतौर पर बाल विवाह जैसी कुरीतियों को पिछड़े इलाकों या विकासशील देशों से जोड़ कर देखा जाता है। अगर यह कहा जाए कि अमेरिका जैसे आधुनिक देश के कई प्रांतों में बाल विवाह को कानूनी संरक्षण हासिल है तो शायद बहुत से लोगों को यकीन नहीं होगा। न्यूयॉर्क समेत अमेरिका के कई प्रांतों में कानूनी तौर पर 14 वर्ष तक की आयु के लोग भी शादी कर सकते हैं। अब अमेरिका में इस तरह के कानून को बदलने के लिए मुहिम में तेजी आ रही है।भारत में 18 वर्ष से कम उम्र में किसी व्यक्ति की शादी को बाल विवाह माना जाता है। हालांकि अमेरिका के अधिकतर प्रांतों में भी कानूनन 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करना गैरकानूनी है। लेकिन कई प्रांतों में 14 वर्ष तक के लड़के लड़कियों को भी शादी करने की इजाजत है, अगर उनके माता पिता इजाजत दे दें और अदालत के जज भी उसे मंजूरी दें।

Image result for 12 year ladki shadi