देश

लोकसभा में आज पेश होगा तेलंगाना बिल

 तेलंगाना मुद्दे पर केंद्र सरकार को एक बार फिर से झटका लगने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ उतरे मुख्यमंत्री किरण रेड्डी मंगलवार को इस मुद्दे पर इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं आज ही लोकसभा में तेलंगाना बिल पर भी चर्चा होनी है, जिसके लिए कांग्रेस ने सभी सांसदों को एक सप्ताह के लिए व्हिप जारी किया है।

उम्मीद यह भी है कि रेड्डी इस्तीफा देने के बाद अपनी एक अलग पार्टी बना सकते हैं। गौरतलब है कि 12 फरवरी को भारी हंगामे के बीच लोकसभा में तेलंगाना बिल पेश किया गया था। उस वक्त भाजपा समेत कई दलों ने इस बिल के पेश होने पर आपत्ति जताई थी। इसी मुद्दे पर सोमवार को भी लोकसभा में अंतरिम बजट के दौरान नारेबाजी जारी रही थी। इस मुद्दे पर कल सीमांध्र के सांसद और नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

तेलंगाना मुद्दे पर वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी भी कल जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे। उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम बनाने की जुगत में लगी हुई है।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.